फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Reward of Rs 25 thousand arrested from Dausa, Rajasthan

Gonda News: 25 हजार का इनामी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25 thousand arrested from Dausa, Rajasthan
गोंडा। बहराइच निवासी एक किशोरी को अगवा करने वाले ईनामी बदमाश को पुलिस ने राजस्थान से गिराफ्तार किया है। आरोपी गोंडा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को 26 जुलाई को कौशल किशोर पाठक निवासी चांदपुर टेपरा कोतवाली देहात अगवा कर ले गया था। मामले में किशोरी के पिता ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। एसपी ने आरोपी कौशल किशोर पाठक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

उन्होंने बताया कि टेक्निकल सर्विलांस के जरिए मिले लोकेशन के आधार पर निरीक्षक शिवानंद प्रसाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम आशीष मौर्या, कांस्टेबल शत्रुधन, चंद्रकोष भास्कर, महिला कांस्टेबल नीरज सिंह को राजस्थान के दौसा जिले के लिए रवाना किया गया था। टीम ने सोमवार को दौसा के मेंहदीपुर बाजाजी के समीप स्थित एक धर्मशाला में राजस्थान पुलिस के संग दबिश दी। जहां से आरोपी कौशल किशोर पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को महिला कांस्टेबल नीरज सिंह की अभिरक्षा में गोंडा लाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed