{"_id":"68c464ae94e377ea7e081d95","slug":"revenue-inspector-arrested-while-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-gonda-news-c-100-1-gon1003-143744-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 10 हजार की घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 10 हजार की घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
देहात कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में घूस लेने का आरोपी राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला। - संवाद
झंझरी/करनैलगंज।
देवीपाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को करनैलगंज तहसील के राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ देहात कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने आरोपी राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ल को निलंबित कर दिया है।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामसहाय यादव ने बताया कि आरोपी राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ल लखनऊ के शक्तिनगर का निवासी है। वह दो साल से करनैलगंज तहसील में तैनात है। बताया कि आरोपी संजय परसपुर के शाहपुर धनावा निवासी रामकुमार को धारा-24 की पैमाइश रिपोर्ट लगाने के लिए एक साल से दौड़ा रहा था। रामकुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया और 10 हजार रुपये की घूस लेते समय राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ल को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद वहां से उसे सीधे कोतवाली देहात ले जाया गया। फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी को एंटी करप्शन की कोर्ट में पेश करने के लिए गोरखपुर ले जाया जाएगा।
पीड़ित रामकुमार ने बताया कि गांव के पास ही सड़क किनारे उनकी करीब डेढ़ बीघा जमीन है। रकबा पूरा न होने के कारण वह हदबरारी के लिए प्रयास कर रहे थे। राजस्व निरीक्षक को धारा-24 की रिपोर्ट लगानी थी। मगर वह इस काम के बदले 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रकम न देने पर एक साल से दौड़ाया जा रहा था। बताया कि आठ सितंबर को आरोपी संजय शुक्ल ने दो हजार रुपये अपने सरकारी आवास पर बुलाकर ले लिया था। शुक्रवार दोपहर को बाकी रकम देते समय एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गए सहकर्मी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी से तहसील में अफरातफरी मच गई। एंटी करप्शन टीम जब आरोपी राजस्व निरीक्षक को लेकर कोतवाली देहात पहुंची तो उसे छुड़ाने के लिए कई सहकर्मी वहां पहुंच गए।
अगर कोई रिश्वत मांगे तो करें शिकायत
एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर राम सहाय यादव ने बताया कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। अगर कोई लोकसेवक काम के एवज में पैसे की डिमांड करता है तो देवीपाटन मंडल एंटी करप्शन थाने को सूचना दी जा सकती है। घर बैठे भी आप सीयूजी मोबाइल नंबर 9454402492, 9616002305 पर संपर्क कर सकते हैं।