फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Revealed of gang cheating as FCI employee, three arrested

एफसीआई कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Revealed of gang cheating as FCI employee, three arrested
गोंडा के पुलिस कार्यालय में गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते एएसपी महेंद्र कुमार। - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस ने ग्राहक सेेवा केंद्र के संचालक को खाद्यान्न देने का झांसा देकर सात लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़ेेेेेेेेेेेेेेे गए गिरोह के सदस्यों के पास से 4 लाख 47 हजार रुपये, आल्टो कार, पिस्टल व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि नवाबगंज कस्बे के पड़ाव मोहल्ले के रहने वाले आशीष कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी नवाबगंज में ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। 23 नवंबर को आशीष कुमार तिवारी अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर बैठा था तभी विरेन्द्र कुमार निवासी परसुपुर थाना जहानाबाद आजमगढ़ अपने दो साथियों मुकेश आनंद निवासी शिवपुर थाना सकरइक हावड़ा मैदान कोलकाता व राजेन्द्र प्रसाद निवासी उदयचन्द्रपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर वहां पहुंचे। तीनों ने खुद को एफसीआई का कर्मचारी बताते हुए आशीष को कम कीमत पर खाद्यान्न देने का लालच दिया।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान सात लाख रुपये में सौदा तय हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक के मुुताबिक विरेन्द्र ने आशीष से सात लाख रूपए मंगाए और अपने सामने रुपयों की गिनती कराने के बाद उसके एक बैग में रख दिया। विरेंद्र ने कहा कि माल लेकर उसका ड्राइवर पहुंचेगा, माल लेने के बाद रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आशीष चाय मंगाने के लिए दुकान से उठा। तभी विरेन्द्र और उसके साथियों ने सात लाख रुपये से भरा बैग बदल दिया। इसके बाद तीनों फरार हो गए। आशीष ने बाद में जब बैग चेक किया तो उसमें रुपये की जो गड्डी रखी थी। उसके आगे व पीछे सिर्फ एक-एक नोट लगे थे, बीच में नोट के आकार का सादा कागज लगा था। मगर देखने से नोट की गड्डी ही नजर आ रही थी। मामले में आशीष ने थाना नवाबगंज में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाध्यक्ष नवाबगंज भानु प्रताप सिंह की टीम ने शनिवार को लोलपुर पुल के नीचे से एक आल्टो कार समेत विरेन्द्र कुुमार, मुकेश आनंद व राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि विरेन्द्र के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, दो कारतूस, आल्टो कार व 4 लाख 47 हजार रुपये बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed