फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Resolve to strengthen the organization up to the booth level: Rahul Raj

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लें संकल्प : राहुल राज

Fri, 25 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Resolve to strengthen the organization up to the booth level: Rahul Raj
करनैलगंज में भाजपा के जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: सोशल मीड
करनैलगंज/कटरा बाजार/इटियाथोक। भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री और नवनियुक्त जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के जिले में प्रथम आगमन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोंडा गल्ला मंडी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जिला कार्यालय में आगामी विधान परिषद चुनाव, सेवा संकल्प अभियान और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग बैठकें हुईं। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक बावन सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, रमापति शास्त्री, अजय सिंह, सूर्य नारायण तिवारी, मनोज पांडेय, डॉ. ओपी मिश्र, केके श्रीवास्तव, रंजीत बाबा कश्यप, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले करनैलगंज के छतौनी चौराहा, बस स्टॉप और बरगदी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। विधायक अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल व मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। कटरा बाजार संवाद के अनुसार, पीपल चौराहा पर भाजपा विधायक बावन सिंह और अर्जुन प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं। राहुल राज रस्तोगी ने सम्मय माता मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर हरीश शुक्ल, गोपाल रस्तोगी, सदानंद, पप्पू तिवारी, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के अनुसार, राहुल राज रस्तोगी का पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी, संतोष चौरसिया, पवन सिंह, राजेश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed