{"_id":"ff97b6b81020c97819a59765d5f675ee","slug":"reservation-process-complete-on-due-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरी करें आरक्षण प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरी करें आरक्षण प्रक्रिया
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण प्रक्रिया के बारे में सभी एडीओ पंचायत ठीक तरीके से जानकारी ले लें, जिससे कोई दिक्कत न आए। किसी के दबाव में आरक्षण के नियमों का उल्लंघन कदापि न करें।
ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायतों की सीटों का आरक्षण ब्लॉक स्तर पर और जिला पंचायतों की सीटों का आरक्षण जिला स्तर पर तैयार किया जाएगा।
यह बातें डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह ने गुरुवार को विकास भवन स्थित पंचायती राज विभाग के कार्यालय में एडीओ पंचायतों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को बताया कि डीएम प्रीति शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि किसी व्यक्ति की ओर से आरक्षण के बारे में दबाव बनाया जाता है तो उसकी शिकायत सीडीओ रामाश्रय से करें।
विज्ञापन
शासन की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है। एडीओ पंचायत सदर पवन कुमार श्रीवास्तव ने डीपीआरओ से आरक्षण से संबंधित तमाम बिन्दुओं पर गहन विचार-विमर्श किया। हरैया सतघरवा व श्रीदत्तगंज सहित सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।