{"_id":"69790bb5f458eaf0d5090778","slug":"republic-day-celebration-celebrated-with-patriotism-gonda-news-c-100-1-slko1028-151062-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस उत्सव
Wed, 28 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते मंडलायुक्त।
गोंडा। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को उत्साह, देशभक्ति के साथ मनाया गया। दिनभर कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। देशभक्ति के तराने हर ओर गूंज रहे थे। कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
उन्होंने देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया। आईजी अमित पाठक, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी मनोज रावत की उपस्थिति में परेड में सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, आरटीसी, एनसीसी सहित आठ टोलियों एवं आठ वाहन दस्तों ने अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। 30वीं वाहिनी गोंडा के प्रशिक्षित बैंड वादकों ने परेड के दौरान माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्षा गरिमा भूषण, वामा सारथी की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 37 लोग सम्मानित : निरीक्षक राजेंद्र यादव, उपनिरीक्षक मनोज तिवारी, सत्य प्रकाश सिंह, सुनील मिश्रा, गौरव सिंह, मुख्य आरक्षी आत्मा यादव, मुख्य आरक्षी अमित पाठक व मनोज कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। आरआई अजय प्रताप सिंह, निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी, आईजीआरएस प्रभारी राजेश कुमार, गोपनीय सहायक अवनीश कुमार को सम्मानित किया गया।