{"_id":"623f54a90358533e45113922","slug":"report-bsa-gonda-news-lko6232680180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के बीएसए से मांगी बीईओ के गतिविधि की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के बीएसए से मांगी बीईओ के गतिविधि की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शिक्षकों का बीमा करने के मामले की जांच में सहायक शिक्षा निदेशक ने मंडल के चारों जिलों के बीएसए से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बीएसए को भेजे पत्र में बीईओ आरपी सिंह के बारे में रिपोर्ट मांगी है, साथ ही शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है। ऐसे शिक्षक जिनसे दबाव बनाकर बीमा कराया गया है, उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। साथ ही बीमा कंपनी से बीईओ की पत्नी के नाम से हुए बीमा का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने बताया कि शासन के आदेश पर जांच किया जा रहा है। बीईओ के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
बीईओ के खिलाफ शासन के आदेश पर दो सदस्यीय टीम कर रही है। सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने चारों जिलों के बीएसए से रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीईओ पर शिक्षकों से जबरन बीमा कराने का आरोप है। इस मामले की पूर्व में देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक ने जांच की थी। बताया जा रहा है कि बहराइच के जरवल ब्लॉक के साथ ही जिले के तीन ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह रह चुके हैं। माना जा रहा है कि उनकी तैनाती वाले ब्लॉक के शिक्षकों से भी जानकारी ली जानी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी।