{"_id":"6a1351f622c74c046302b967","slug":"relief-to-3822-neet-candidates-nta-starts-refund-process-gonda-news-c-100-1-gon1001-159004-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 3822 नीट अभ्यर्थियों को राहत, एनटीए ने शुरू की रिफंड प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 3822 नीट अभ्यर्थियों को राहत, एनटीए ने शुरू की रिफंड प्रक्रिया
Mon, 25 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 25 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंटरेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा देने वाले 3822 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विद्यार्थियों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर सकें।
एजेंसी के अनुसार अभ्यर्थी 27 मई की रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर सकते हैं। जिले में तीन मई को आयोजित नीट में 3917 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब एनटीए की ओर से फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक अजय पाठक ने बताया कि पहले रिफंड की राशि उसी खाते में भेजी जाती थी, जिससे आवेदन शुल्क जमा किया गया था। अधिकांश अभ्यर्थी साइबर कैफे के माध्यम से फार्म भरते थे, जिससे दिक्कत होती थी। इस बार एजेंसी ने सीधे अभ्यर्थियों से बैंक खाता संख्या मांगी है, ताकि धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जा सके।
ऐसे अपडेट करें बैंक खाते की जानकारी
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
होमपेज पर फी रिफंड या बैंक अकाउंट अपडेट के विकल्प पर क्लिक करें।
एप्लिकेशन नंबर व जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
बैंक खाते की जानकारी भरें
फॉर्म सबमिट कर दें