फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Relief to 24 thousand workers due to change in the standard of booster dose

बूस्टर डोज के मानक में बदलाव से 24 हजार कर्मियों को राहत

Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Relief to 24 thousand workers due to change in the standard of booster dose
गोंडा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज के मानक में बदलाव किया है। कोरोनारोधी टीका की दूसरी खुराक के नौ महीने बाद लगने वाला बूस्टर डोज अब सरकारी कर्मचारियों को तीन माह बाद ही लग सकेगा। जिले में 24 हजार सरकारी कर्मचारी व शिक्षक चुनाव ड्यूटी के लिए चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

मानक में बदलाव से इन कर्मचारियों को राहत मिली है। अभी तक नौ महीना पूरा न करने वाले कर्मचारी सकते में थे। नए फैसले के बाद बूस्टर डोज का अभियान सोमवार से शुरू हुआ। इसमें मौजूद कर्मचारियों ने उत्साह के साथ बूस्टर डोज की खुराक ली।
विज्ञापन

पिछले साल हुए पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में संक्रमित हुए कर्मचारियों को देखते हुए इस बार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी को लेकर कर्मचारी पशोपेश में नजर आ रहे है। हालांकि शासन ने मतदान में सहयोग करने वाले कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल कर उनकी देखभाल का पूरा भरोसा दिलाया है। इसके तहत ही बूस्टर डोज के मानक में भी बदलाव कर राहत दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरी डोज लगवाने के तीन माह बाद ही चुनावी कार्मिकों को बूस्टर डोज लगाई जा सकेगी। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह डोज नौ माह बाद ही लगेगी। यदि कोई मतदान कर्मी दूसरी डोज लगवाने के बाद संक्रमित हो गया होगा तो उसे संक्रमण से उबरने के तीन माह बाद बूस्टर डोज दी जाएगी।
इस संबंध में सभी बूथों पर वैक्सीनेटर व नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन कर्मियों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है, वह किसी भी विभाग के हों उन्हें दूसरी डोज लगवाने की तिथि के तीन माह पर ही बूस्टर डोज लगा दी जाए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज, दूसरी डोज के तीन महीने बाद ही लगाया जा सकेगा। इसके लिए सोमवार से शुरू हुए बूस्टर डोज के विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारी को दूसरी डोज के तीन माह पूरे होने के बाद ही बूस्टर डोज लगा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed