फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Registry of property done by giving intoxicant injection to father

पिता को नशीला इंजेक्शन देकर संपत्ति की करा ली रजिस्ट्री

Mon, 07 Mar 2022 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Registry of property done by giving intoxicant injection to father
परसपुर (गोंडा)। बड़े पुत्र ने अपने पिता को जबरदस्ती घर से ले जाकर उन्हें नशीला इंजेक्शन देकर बिना उसकी जानकारी के एक रजिस्टर्ड मुक्तारनामा अपने नाम करा लिया। फर्जी कूटरचित ढंग से अपने व भाई की पत्नी के नाम उस भूमि की रजिस्ट्री कर दी। सारी लिखापढ़ी तक उसको आरोपी अपने साथ रखे रहे। उसके बाद आरोपी उसे गांव के बाहर धकेल कर चले गए। पिता ने अपने पुत्र व तीन महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम रेक्सड़ीया निवासी रामसरन ने न्यायालय में दिए पत्र के जरिए कहा कि उसके तीन पुत्र हैं। वह अपने छोटे पुत्र ननके के साथ रहता है। चार जुलाई 2021 को जब उसका छोटा पुत्र ननके अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने गया हुआ था तो बड़ा पुत्र उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाकर घर से लेकर चला गया। कुछ नशीली दवा व इंजेक्शन देकर उसे गोंडा ले गए। इस दौरान वह अपना होशोहवास खो चुका था। आरोपी उसे सब रजिस्ट्रार कार्यालय तरबगंज ले गए।
विज्ञापन

बताया कि उसके बड़े पुत्र श्रीपाल ने एक रजिस्टर्ड मुख्तारनामा अपने नाम से करा लिया। उसके बाद उसने उसकी जमीन की रजिस्ट्री 12 जुलाई 21 को अपने व भाई की पत्नी के नाम फर्जी व कूटरचित ढंग से करा लिया। आरोपी 14 जुलाई 21 तक उसे अपने साथ रखे रहे। 17 जुलाई 21 को उसे आरोपियों ने गांव के बाहर धकेल दिया। जब वह घर आया तो काफी बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि राम सरन के प्रार्थना पत्र पर तथा कोर्ट के आदेश से श्रीपाल निवासी रेक्सड़िया, बिट्टा पत्नी विक्रम यादव, शीतला पत्नी श्रीपाल, राम बचन, सुबास निवासी परसावल दरियाबाद बाराबंकी, राजेश कुमार, मुलायम, उमेश, अजय प्रताप व सुनील निवासी रेकसड़िया के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed