फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Registration of 190 school vehicles will be canceled

Gonda News: 190 स्कूली वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त

Sun, 05 Nov 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Registration of 190 school vehicles will be canceled
गोंडा के हारीपुर के पास स्कूल वाहन की जांच करते प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अ​धिकारी प्रवर्तन
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग बच्चों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने बिना फिटनेस के संचालित 190 स्कूली वाहनों के मालिकों का पंजीयन निरस्त करने की नोटिस भेजी है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में 712 स्कूली वाहनों का पंजीयन है। जिसमें से 522 स्कूली वाहनों के मालिकों ने अपने वाहनों का फिटनेस करा लिया था। मगर कई बार चेतावनी के बाद भी 190 स्कूली वाहनों के मालिकों ने फिटनेस नहीं कराया। स्कूल प्रबंधन बिना फिटनेस के ही इन्हीं वाहनों से बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचा रहे हैं। कभी भी ऐसे वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं, जिससे बच्चों की जान पर बन सकती है।
विज्ञापन

प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ऐसे कई वाहनों का कई बार चालान भी कर चुके हैं। यहीं नहीं स्कूली वाहनों के मालिकों को चेतावनी भी दे चुके हैं। मगर स्कूल प्रबंधन सुधार करने को तैयार नहीं है। ऐसे में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजकर पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी है। प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शैलेंद्र तिवारी ने बिना फिटनेस के संचालित वाहनों पर कार्रवाई के लिए शनिवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग की। हालांकि, चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस के वाहन नहीं मिले। प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर स्कूली वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed