फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Register for treatment of cleft lip and palate

कटे होंठ व तालु के इलाज के लिए कराएं पंजीकरण

Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Register for treatment of cleft lip and palate
गोंडा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से कटे होंठ और तालु की समस्या वाले बच्चों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। ऐसे बच्चों के इलाज के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में 06 दिसंबर तक कराया जा सकता है। यह अभियान अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से शुरू किया है। बीते दिनों में 368 बच्चों का ऑपरेशन से विकार दूर कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई है।
विज्ञापन

हेल्थसिटी ट्रॉमा सेंटर एवं सुपर स्पेशियालटी हॉस्पिटल, लखनऊ के प्लास्टिक माइक्रोवैस्कुलर कॉस्मेटिक एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी विभाग की ओर से जन्मजात कटे होठ एवं कटे तालू के मरीजों के लिये एक नि:शुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में आगामी 06 दिसंबर तक पंजीकरण का किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह गौतम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से सम्बद्ध स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुये कहा कि कई बच्चों के होठ व तालू जन्मजात कटे होते हैं परंतु होठ और तालू आदि कटे होने के कारण वे हीन भावना का शिकार होते हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्मविश्वास जगाती है, और इस आत्मविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था बखूबी काम कर रही है। संस्था ने अब तक जिले के ऐसे 368 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है। जिसमें स्माइल ट्रेन संस्था के डाइरेक्टर डॉ. वैभव खन्ना और प्रदेश का प्रख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।
नोडल अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस संस्था द्वारा किसी भी उम्र के लोगों का इलाज पूर्णतया नि:शुल्क है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डीईआईसी मैनेजर उमाशंकर वर्मा ने बताया कि जन्मजात कटे होठ व तालू की विकृति सर्जरी व अन्य उपचारों से पूरी तरह ठीक हो सकती है।

आगामी 06 दिसम्बर तक पंजीकरण जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए स्माइल टेऊन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454159999, 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed