{"_id":"6999fd89d05b793d4e0afb34","slug":"regional-youth-welfare-officer-dies-in-road-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-152756-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की मौत
Sun, 22 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
गौरा चौकी/झंझरी। बभनजोत ब्लॉक में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा (40) की अयोध्या में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। अयोध्या के पूरा कलंदर थाना के दौलतपुर के मूल निवासी अर्जुन प्रसाद वर्मा यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के बाद शुक्रवार की देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे।
वह अयोध्या के कैंट थाना के मऊ शिवाला बाजार के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
कैंट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अर्जुन के मौत की खबर ब्लॉक में पहुंचते ही मातम पसर गया। भाजपा नेता नीरज पटेल ने परिवारवालों ने बात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल शुक्ल, ग्राम पंचायत अधिकारी बृजकेश मिश्रा, संजीव वर्मा, महेश सैनी, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, मुकेश मिश्रा सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। (संवाद)