{"_id":"5783dffb4f1c1b027d13da0b","slug":"record-created-planting-3-25-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.25 लाख पौधे लगाने का बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.25 लाख पौधे लगाने का बनाया रिकॉर्ड
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की मंशा के अनुरूप एक दिन में प्रदेश के अंदर पौधरोपण का रिकॉर्ड बनाने के क्रम में जिले में 44 स्थानों पर 3.25 लाख पौधे लगाए गए। यह अभियान ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत शुरू किया गया है। इस काम में सोमवार को सूबे के राज्यमंत्री समेत जिला प्रशासन व वन विभाग के तमाम अफसर तथा कई संगठनों के लोग शामिल रहे।
सोमवार को महेशभारी गांव में स्थित आदर्श एकेडमी विद्यालय में पौधरोपण का शुभारंभ करते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने तथा सभी जीवों के स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ों का होना अत्यन्त जरूरी है।
इस अवसर पर डीएम प्रीति शुक्ला, सीडीओ रवीश गुप्ता, सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता, तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, महामंत्री फ्लावर जावेद, चीफ कन्जर्वेटर अरविन्द गुप्ता, डीएफओ जीपी सिंह, अपर सीएमओ डा. जयंत कुमार सहित तमाम अधिकारी व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले के 44 स्थानों पर पौधरोपण किया गया है। इसमें कुल 55 लाख रुपये खर्च हुुए हैं। पौधों की सुरक्षा तथा उनकी देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसी तरह एसएसबी जवानों ने भी ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत भांभर रेंज में व्यापक पौधरोपण किया।
रोटरी क्लब बलरामपुर ने अभियान के तहत सोमवार को प्रोजेक्ट वृंदावन की शुरुआत की। क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सचिव सौरभ त्रिपाठी, डा. वाईपी गुप्ता, अमरजीत सिंह, राजेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी व डब्बू मिश्र आदि ने रोटरी मेडिकल सेंटर धुसाह में नीम, सागौन, आंवला, अशोक व गुलमोहर आदि के पौधों का रोपण किया।