फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recommendation for suspension of RTO office clerk

Gonda News: आरटीओ कार्यालय के लिपिक के निलंबन की संस्तुति

Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of RTO office clerk
गोंडा। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र के आदेश पर संभागीय परिवहन अधिकारी ने कार्यालय में तैनात एक लिपिक के निलंबन की संस्तुति परिवहन आयुक्त से की है। बताया जाता है कि गत दिनों लिपिक के साथ रहने वाले व्यक्ति ने वाहन ट्रांसफर करने के नाम पर शुल्क से अधिक रकम वसूलल की थी। इस पर पीड़ित ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव ने बताया कि कार्यालय में तैनात लिपिक सरफराज के खिलाफ शिकायत मिली थी। वाहन स्वामी से लिपिक के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने 13 हजार रुपये ले लिए थे। जबकि रसीद सिर्फ छह हजार रुपये की दी गई थी। मामले में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कार्रवाई का आदेश दिया था। जिस पर संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन आयुक्त को निलंबन की संस्तुति भेजी गई है। मंडलायुक्त ने मंडल के सभी डीएम को निर्देश दिया है कि अधीनस्थ कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed