फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recognition of schools will be canceled for not taking notice of vehicle

वाहन का नोटिस न लेने पर स्कूलों की मान्यता रद्द होगी

Mon, 24 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Recognition of schools will be canceled for not taking notice of vehicle
गोंडा। विधानसभा चुनाव में वाहनों का नोटिस न लेने वाले स्कूलों की मान्यता निरस्त होगी। वाहनों के प्रभारी अधिकारी यातायात/नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने वाहन स्वामियों, विद्यालयों के प्रबंधकों को इसकी चेतावनी दी है। कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने के दृष्टिगत जिन वाहनों को अधिग्रहीत किया है, उनको भेजे गये नोटिस को प्राप्त कर लें। साथ ही सुनिश्चित कराएं कि निर्वाचन के पूर्व उनके वाहन न सिर्फ दुरुस्त हो जाएं बल्कि वाहन चालकों का भी प्रबंध कर लिया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कतिपय वाहन स्वामियों एवं विद्यालय प्रबंधकों की ओर से नोटिस न प्राप्त करके तरह-तरह की बहानेबाजी की जा रही है। ऐसे सभी वाहन स्वामियों के वाहन की आरसी निरस्त करने की कार्यवाही शुरू की जा रही है। इसके साथ ही जिन विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा नोटिस प्राप्त न करके बहानेबाजी की जा रही है, उनके विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेशित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक लाने व ले जाने के लिए 5200 वाहनों को अधिगृहीत किया गया है जिसके लिए थानों के माध्यमों से वाहन स्वामियों को नोटिस प्राप्त कराने की कार्यवाही तेजी से चल रही हैं। उन्होंने थानावार नोटिस वापस कर देने वाले वाहन स्वामियों की सूची मांगी है ताकि आरसी निरस्तीकरण के साथ ही वाहन को सीज करने व विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed