फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ration will be distributed through self-help groups at Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बटेगा राशन

Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ration will be distributed through self-help groups at Anganwadi centers
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल। - फोटो : GONDA
गोंडा। जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वयं सहायता समूहों द्वारा तथा शहरी क्षेत्र में शहरी आजीविका मिशन केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने इस बाबत कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा निर्धारित की। और निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाय व न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाय और मॉनीटरिंग के लिए जनपद स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाय।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राई राशन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी आपूर्ति एवं दुग्ध विभाग एवं सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करके राशन वितरण कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि योजना के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वितरण का रिकॉर्ड मेंटेन करेंगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों को राशन, कोटे की दुकानों से प्राप्त होगा, इसलिए मानक के अनुसार स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन पारदर्शी तरीके से कर दिया जाय। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि वे कोटेदारों द्वारा समय से राशन की उठान सुनिश्चित कराएं ताकि स्वयं सहायता समूहों को समय से राशन उपलब्ध हो जाय।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आपूर्ति विभाग गेहूं, चावल आदि उपलब्ध करायेगा। योजना के अनुसार प्रतिमाह 06 माह से 03 वर्ष के बच्चों के लिए 01 किलो चावल, डेढ़ किलों गेेहूं, 750 ग्राम दाल, 450 ग्राम देशी घी तथा 400 ग्राम दूध दिया जाएगा। 03 वर्ष से 06 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिमाह 01 किलो चावल, डेढ़ किलो गेहूं, 400 ग्राम दूध दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा स्कूल से बाहर 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को 01 किलो चावल, 02 किलो गेहूं, 750 ग्राम दाल, 450 ग्राम देशी धी तथा 750 ग्राम दूध दिया जाएगा। गंभीर रूप से कुपोषित 06 माह से 06 वर्ष के बच्चों के लिए प्रतिमाह डेढ़ किलो चावल, 2.50 किलो गेहूं, 500 ग्राम दाल, 900 ग्राम देशी घी तथा 750 ग्राम दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में कुल 3095 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिन पर राशन का वितरण कराया जाएगा। जिसमें 06 माह से 03 वर्ष आयु के 01 लाख 45 हजार, 808 बच्चे, 03 वर्ष से 06 तक आयु के 45 हजार 875 बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाएं 60 हजार 322 तथा 4500 किशोरियों को लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, डीपीओ मनोज कुमार, उपायुक्त मनरेगा/डीसी एनआरएलएम हरिश्चन्द्र प्रजापति, जिला पूर्ति अधिकारी वीके महान, पीओ डूडा विनोद सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव, एआरएम रोडवेज, डूडा कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed