फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rasan

अन्न महोत्सव से 1.35 लाख कार्डधारकों को 2373 मिट्रिक टन राशन वितरित

Thu, 05 Aug 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rasan
05द्दस्रड्डश्च7-गोंडा के कपूरपुर में राशन वितरण करती महानिदेशक स्कूली शिक्षा अनामिका सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से एक लाख 35 हजार कार्ड धारकों को 2373 मीट्रिक टन निशुल्क खाद्यान्न का वितरण अभियान चलाकर हुआ। जिले की नोडल अधिकारी महानिदेशक स्कूली शिक्षा अनामिका सिंह ने कई केंद्रों पर वितरण किया और वहां की व्यवस्था देखी। आयुक्त व डीएम ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के 1353 कोटे की दुकानों पर एक साथ अन्न महोत्सव का आयोजन हुआ। गांवों में कोटे की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जनपद स्तर पर नगर के वेंकटाचार्य क्लब में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने नगर क्षेत्र के तथा समाज कल्याण मंत्री रामपति शास्त्री ने नवाबगंज में कार्डधारकों को बैग में निशुल्क खाद्यान्न दिया। जनपद स्तर पर विधायक व डीएम ने शहीद स्व. गंगाराम की पत्नी शांति देवी तथा वयोवृद्ध लाभार्थी पतिराजी को अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि हर पात्र को नवंबर माह तक नियमित खाद्यान्न के अतिरिक्त प्रति यूनिट नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। बेहतरीन कोविड प्रबंधन की बदौलत आज गोंडा जनपद कोरोना मुक्त हो गया है, प्रदेश सरकार द्वारा लगातार जन जीवन बचाने के लिए लगातार हर संभव मदद दी गई। इसके परिणामस्वरूप जनपद में कोरोना को समाप्त किया जा सका। उन्होंने कार्ड धारकों से अपील की जिन्हें आज बैग व निशुल्क खाद्यान्न नहीं मिला है वे छह और सात अगस्त को अपने कोटे की दुकान पर जाकर बिना किसी परेशानी के राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत जिले के छह लाख पांच हजार 448 राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जाना है, जिसके तहत आज पहले दिन एक लाख 35 हजार से अधिक कार्ड धारकों को लगभग 2373 मीट्रिक टन खाद्यान्न दिया गया। खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले को 110 सेक्टर व चार जोन में विभाजित करते हुए सभी 1353 कोटे की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में खाद्यान्न का वितरण कराया गया। खाद्यान्न की मॉनिटरिंग उच्चाधिकारी भ्रमणशील रहकर व जनपद स्तर पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से प्राप्त करते रहे। इस अवसर पर मंथन कल्चरल सोसाइटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विभिन्न कोटे की दुकानों पर पहुंचकर लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। विकासखंड परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कालेज में ब्लाक प्रमुख व बीडीओ की उपस्थिति में किक्रेट मैच हुआ। इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, डीएसओ सुरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी तथा कार्ड धारक मौजूद रहे।
कार्ड धारकों को फूल माला पहना कर बांटा राशन
मसकनवां (गोंडा)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव का आयोजन विधानसभा गौरा के ग्राम पंचायत केशवनगर ग्रांट में किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अन्न योजना का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र व राज्य में बनी है, तब से गरीबों को कोरोना काल में महीने में दो बार निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बीडीओ बभनजोत शत्रुघ्न पाठक, सप्लाई इंस्पेक्टर चंदन कुमार, नोडल अधिकारी राम सागर वर्मा रहे। दुबहा बाजार में योजना अंतर्गत सरकारी राशन की दुकान पर अन्न महोत्सव की शुरुआत प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल सदस्य जिला पंचायत ने की। वजीरगंज के चरौवा, मोहनपुर, चंदहा, वजीरगंज, रसूलपुर, चौखट, रामपुर खरहटा सहित सभी स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, मेले जैसा माहौल रहा। चरौवा में जिला उद्यान अधिकारी मृत्युजंय सिंह, ग्राम प्रधान सत्यदेव मिश्र व नोडल अधिकारी अंकित श्रीवास्तव की देखरेख में अनाज बंटा।

ग्राम सभा मनकापुर गांव की कोटेदार सुशीला शर्मा के यहां भाजपा सांसद प्रतिनिधि/ कोट प्रबंधक हरीश कुमार पांडेय व ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी तथा जिला पंचायत सदस्य जनार्दन वर्मा ने कार्ड धारकों को फूल माला पहना कर निशुल्क राशन वितरित किया। एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने ग्राम सभा भिटौरा कोटेदार अंबरीश सिंह के यहां ग्रामीणों को राशन वितरित किया। सागर साहू कोटेदार के यहां भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सभासद वैभव सिंह ने लोगों को राशन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed