फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rapid antigen testing started in Gonda, 32 more positive

गोंडा में रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग शुरू, 32 और पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rapid antigen testing started in Gonda, 32 more positive
गोंडा। प्रदेश के साथ ही गोंडा जिले में भी कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके बाद अब सरकार ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब गोंडा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग शुरू हो गई है। लगातार बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, इससे अब रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस जांच में किसी को लखनऊ सैंपल भेजने की जरूरत नहीं पड़ेती। पिछले तीन दिनों से इसकी जांच हो रही है। लेकिन शनिवार को पहली बार रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग से चार लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। शनिवार को चौक बाजार और राधाकुंड इलाके में एंटीजेन टेस्टिंग की गई। अब लोगों को अपनी जांच रिपोर्ट के लिए तीन दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए पंडरीकृपाल की सीएचसी को लेवल-1 अस्पताल बनाया गया था। लेकिन शुक्रवार रात में 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पंडरीकृपाल का लेवल-1 अस्पताल पूरी तरह से फुल हो गया है। यहां की क्षमता 50 बेड की है। कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए बेड की व्यवस्था है लेकिन स्टाफ को क्वारंटीन करने के लिए नये सेंटर की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने मिले कोरोना संक्रमित
नगर क्षेत्र - 15
रुपईडीह - 05
मनकापुर - 04
छपिया - 02
तरबगंज - 01
करनैलगंज - 01
बेलसर - 01
परसपुर - 01
कटराबाजार - 01
पंडरीकृपाल - 01
दो लोग फिर से संक्रमित
लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण से लोग चपेट में आ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि जो लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं उन पर फिर से संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। जिलै में दो लोग ठीक होने के बाद दोबारा कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
एएनएम और होमगार्ड सहित चार पॉजिटिव
मसकनवा (गोंडा) छपिया क्षेत्र अंतर्गत में एएनएम, होमगार्ड, सहित चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुधवार को इन लोगों की जांच सामुदायिक स्वास्थ केंद्र छपिया में हुई थी। शुक्रवार की रात इन लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मसकनवा बाजार के पटखौली निवासी मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात एक 32 वर्षीय महिला व दस वर्ष का उसका बेटे की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं मसकनवा बाजार में महाजनी टोला में एक 23 वर्षीय युवक व छपिया थाने में तैनात एक 58 वर्षीय होमगार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मौके पर उप जिलाधिकारी हीरालाल, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह, ब्लाक लेखा प्रबंधक अनीश श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने पटखौली, रानीजोत में स्थिति घर, खालेगांव दुकान को हॉट स्पॉट बनाये गये। डॉ. आलोक सिंह ने सभी कोरोना पॉजिटिव आये लोगों को तथा उनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया।
चिकित्सक का पुत्र निकला कोरोना पॉजिटिव
मंगुरा बाजार (गोंडा)। विकास खंड बेलसर के बेलसर गांव के रहने वाले एक डाक्टर की क्लीनिक रगड़गंज बाजार में है। क्लीनिक पर डाक्टर का पुत्र भी चिकित्सीय कार्य में सहयोग करता था। चिकित्सा अधीक्षक मेराज अहमद ने बताया कि एक सप्ताह से चिकित्सक पुत्र ने क्लीनिक पर जाना बंद कर दिया था। कुछ दिक्कत होने पर उसने खुद गोंडा जाकर अपनी जांच कराया था जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले के एक चिकित्सालय पर एडमिट हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया उमा शंकर दुबे, नीरज वाजपेई, केसरी प्रसाद के साथ गांव पहुंचकर कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार कर बेलसर गांव के उस हिस्से को सील करा दिया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रज्जन बाबा ने बताया कि सभी ग्राम वासियों को सावधानी बरतने के लिए अपील किया गया हैै।
एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित
खरगूपुर (गोंडा)। शुक्रवार देर रात आयी जांच रिपोर्ट में खरगूपुर सीएचसी के तहत एक ही परिवार के पति, पत्नी व दो बेटी सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। पांचों लोगों की सैंपलिंग 22 जुलाई को स्थानीय सीएचसी पर करायी गयी थी।कोरोना संक्रमित पाये गये परिवारों में एक युवती विकासखण्ड रुपईडीह के ग्राम पंचायत भंगहा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी शुक्ल ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाये गये सभी लोगों को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है।

क्लस्टर और कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए एंटीजेन रैपिड टेस्टिंग शुरू कराई गई है। कोविड लेवल-1 अस्पताल फुल हो गया है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
-डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed