फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rape with two sisters

सगी बहनों के साथ दुष्कर्म

Tue, 28 Jan 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
rape with two sisters
गोंडा। खेत को जाने के लिए घर से निकली दो सगी बहनों को सोमवार की रात दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींच लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। बहनों के शोर मचाने पर खेत गई अन्य महिलाएं दौड़ीं तो आरोपी युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

शोरशराबे पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवकों की बाइक उठा लाए। सगी बहनों की मां ने कोतवाली देहात में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने दो किशोरियों की मां ने मंगलवार को देहात पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसकी 15 व 16 साल की दो बेटियां सोमवार रात आठ बजे शौच के लिए खेत गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहले से बाइक लेकर आए दो युवकों ने उनकी बेटियों को गन्ने के खेत में खींच लिया और दोनों का मुंह बंद करके उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों के शोर मचाने पर खेत गई अन्य महिलाएं दौड़ीं तो आरोपी युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। शोरशराबा सुनकर गांव के तमाम लोग वहां आ गए और बाइक को अपने साथ उठा लाए।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मगर मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस भेजी गई है। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। कोतवाल देहात को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed