{"_id":"60732d7c8ebc3ec3982c9afd","slug":"rape-of-a-woman-blackmail-making-video-gonda-news-lko573755091","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से किया दुष्कर्म, बना अश्लील वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से किया दुष्कर्म, बना अश्लील वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन
गोंडा। थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर डर धमका कर तथा चाकू दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़ित युवती ने बताया कि युवक से तंग आ कर उसने स्थानीय थाने पर तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस कप्तान को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि उसके पति बाहर रह कर नौकरी करते हैं तथा उसके गांव के ही निवासी मनीष कुमार ने दो वर्ष पूर्व अपनी मोबाइल से उसे मैसेज भेजने लगा फिर धीरे- धीरे बातें भी होने लगी।
फिर एक दिन वह उसके घर में घुस आया और चाकू दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया । 18 मार्च की रात्रि में आरोपी फिर उसके घर में घुस आया और धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। मना करने पर उसने लात घूंसों से मारा पीटा।
विज्ञापन
तबसे फोन पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसने बताया कि आरोपी युवक से परेशान होकर स्थानीय थाने पर तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोलहमपुर चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार रमन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण उन्हें कोई जानकारी नहीं है।