फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rape,gonda,Girl

Gonda News: आठ दिन बाद दर्ज की दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 11 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
rape,gonda,Girl
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को घर में अकेला पाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने तहरीर दी, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वारदात के आठ दिन बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 2 दिसंबर की सुबह वह घर से बाहर गई थी। उसकी बेटी घर में अकेली थी। तभी करनदीप सिंह निवासी मिसौली, थाना पूरा कलंदर, अयोध्या उसकी बेटी को घर में अकेला देखकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। वह घर लौटी तो बेटी ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर कोतवाली नगर में आरोपी करनदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराई गई है। किशोरी की मां का आरोप है कि 2 दिसंबर को ही कोतवाली नगर में आरोपी करनदीप सिंह के खिलाफ तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक अनन्त कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां उनसे नहीं मिली थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed