फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rape case registered on court order

अदालत के आदेश पर दुष्कर्म का केस

Mon, 01 Aug 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rape case registered on court order
गोंडा। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव की रहने वाली महिला की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी होने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत का शरण ली। जिसके बाद अदालत के आदेश पर थाना परसपुर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

परसपुर के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीया महिला ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में बाराबंकी में हुई थी। उसकी ससुराल के घर के बगल के रहने वाले एक युवक ने एक वर्ष पहले उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। फोटो दिखाकर उसने वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। मगर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी के डर से उसने ये बात किसी को भी नहीं बताई।
विज्ञापन

अक्टूबर माह में वह मायके आई। इस पर दो-तीन दिन बाद आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर महिला की तहरीर पर आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed