फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rape case against PAC employee

Gonda News: पीएसी कर्मचारी पर दुष्कर्म का मुकदमा

Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rape case against PAC employee
खोड़ारे (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पैरा मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म और फिर धमकाकर गर्भपात कराने के आरोप में पीएसी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। धमकाकर गर्भपात भी कराया।
विज्ञापन

पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के निवासी और सीतापुर 11वीं बटालियन पीएसी में तैनात सूर्यकांत कनौजिया पर धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि वह गर्भवती हो गई, इस पर आरोपी ने प्रताड़ित किया और धमकाकर गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने आरोपी पर दूसरे लोगों से फोन कराकर परेशान करने तथा ब्लैकमेल कर जबरन उठा ले जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि वह लगातार जान से मारने की धमकी देता है। उसके पति को फोन करके शादी तुड़वाने का प्रयास भी किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसपी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। जिसके बाद खोड़ारे पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत कनौजिया के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष एसके राणा ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर जांच शुरू की गई है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीतापुर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed