{"_id":"582f3d2d4f1c1bfe518fdda9","slug":"rape-by-cousin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन से किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहन से किया रेप
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली देख एक भाई ने अपनी चचेरी बहन को मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिपिंग दिखाकर उसके साथ दुराचार किया। भाई ने इसके बारे में किसी से न बताने की उसे धमकी भी दी। इस मामले में किशोरी की मां ने कोतवाली करनैलगंज में शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्र्ट में कहा कि उसके पति की मौत हो गई थी। उससे 16 वर्ष की एक बेटी है। उसने जीवनयापन करने के लिए दूसरी शादी कर ली और पति व बेटी के साथ रहने लगी।
महिला ने बताया कि वह 16 अक्तूबर को अपने मायके गई थी। उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी का फ ायदा उठाते हुए देवर का बेटा प्रदीप 16 अक्तूबर की रात उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी को मोबाइल फोन से अश्लील क्लिपिंग दिखाने लगा।
विज्ञापन
बेटी ने मना किया मगर वह नहीं माना और बेटी के साथ रेप किया। महिला ने बताया कि वह मायके से वापस लौटी तो उसकी बेटी ने आपबीती सुनाई। इस मामले में महिला ने कोतवाली करनैलगंज में आरोपी प्रदीप के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी प्रदीप के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।