फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rape accused who was released from jail dies by suicide

Gonda News: जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने की खुदकुशी

Wed, 21 Oct 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rape accused who was released from jail dies by suicide
गोंडा में खोड़ारे के जिगरिया गांव में रोते-बिलखते परिजन। 
खोड़ारे। दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुके जिगरिया गांव निवासी राम सुंदर (40) ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह करीब दो महीने पहले जमानत पर जेल से रिहा होकर घर आया था। मंगलवार रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो गए। बुधवार सुबह उसका शव बगल के कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मृतक के पिता ज्ञानदास के अनुसार, उनका बेटा राम सुंदर डेढ़ साल पहले दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था और दो माह पहले जमानत पर छूटने के बाद घर आया। आरोप है कि 20 अक्तूबर को बेटा युवती के घर वालाें से माफी मांगने गया था। वहां माफी देने से इन्कार करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पिता का दावा है कि इससे आहत होकर बेटे ने जान दे दी।
विज्ञापन


वहीं, सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि राम सुंदर जमानत पर रिहा था। मामले में अदालत में सुनवाई चल रही थी। परिजनों ने धमकी मिलने से आत्महत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed