{"_id":"69d935d6105662abe104368f","slug":"ranking-of-sudhri-district-improved-in-cm-dashboard-got-26th-position-gonda-news-c-100-1-slko1028-155993-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएम डैशबोर्ड में सुधरी जिले की रैंकिंग, 26वां स्थान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएम डैशबोर्ड में सुधरी जिले की रैंकिंग, 26वां स्थान मिला
Fri, 10 Apr 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विकास कार्यों की नई रैंकिंग शुक्रवार को जारी की गई। इसमें गोंडा जिले को प्रदेश में 26वां स्थान मिला है। रैंकिंग जारी होने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा कर अगले माह जनपद को शीर्ष दस में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फरवरी में जिले को 32वां स्थान मिला था।
मार्च माह की इस रैंकिंग में गोंडा ने सुधार दर्ज किया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों, विभागवार प्रगति की निगरानी और राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव रैंकिंग में उछाल के रूप में दिखाई दिया है।
जारी आंकड़ों के अनुसार, गोंडा को राजस्व श्रेणी में 21वां तथा विकास कार्यों में 26वां स्थान प्राप्त हुआ है। मंडल स्तर पर जनपद ने राजस्व में दूसरा और विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं की समयबद्ध प्रगति और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।