{"_id":"624886d0f710232bef3c1a89","slug":"ramzan-gonda-news-lko6243019186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकद्दस माह रमजान के रोजे आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकद्दस माह रमजान के रोजे आज से
विज्ञापन
फोटो-29-गोंडा के चौक बाजार में रमजान को लेकर सेवईं खरीदते लोग। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मुकद्दस (पवित्र) माह रमजान रविवार से शुरू हो रहा है। इस माह को अल्लाह की विशेष इबादत के लिए भी जाना जाता है। रमजान के रोजे में इफ्तार व सहरी के लिए खानपान की चीजें खरीदने को लेकर शनिवार को बाजार में खूब रौनक रही। रमजान को लेकर लोगों में उत्साह है।
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रमजान की तैयारियों से रौनक बढ़ गई है। रोजे में सहरी और इफ्तार के वक्त खाने-पीने की चीजों की व्यवस्था की जाती है। बड़ी तादाद में लोगों ने बाजार जाकर खरीदारी की। बाजार में फल, पापड़, रवा, मैदा, बेसन, चना, मटर, बिस्किट, चीनी और मेवा के अलावा खजूर और शर्बतों की बिक्री हुई। गोंडा ईदगाह के इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने बताया कि रमजान विशेष इबादत करने का महीना है।
रमजान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर व कस्बों में शांति कमेटी की बैठक कर लोगों की ओर से सुझाए गए समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इबादतगाहों के आसपास व मोहल्लों में साफ-सफाई कराने को कहा गया है। वहीं, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी थानों की पुलिस व खुफिया एजेंसियों को निगरानी के लिए लगा दिया है।