फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ramapati became mla 10th time

रमापति दसवीं बार बने विधायक

Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ramapati became mla 10th time
गोंडा। भाजपा के कद्दावर नेता व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री का जलवा कायम रहा। उन्होंने दसवीं बार जीत का सेहरा बांधा है। मनकापुर (सु) सीट पर अनुमान के अनुरूप उनका प्रदर्शन इस बार भी शानदार रहा है। वोटों की गिनती शुरू हुई तो शास्त्री का दबदबा बढ़ता ही गया। परिणाम यह रहा कि अंतिम चरण की गिनती पूरी होते-होते जीत का फासला 42396 हजार हो गया।
विज्ञापन

जनसंघ के जमाने में पहली बार 1974 में डिक्सिर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने रमापति शास्त्री चुनाव दर चुनाव अपनी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ाते गए। यही कारण रहा कि वह 1977,1980,1985,1989,1991, 1993 व 1996 तक लगातार इस विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होते रहे हैं। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद यह सीट मनकापुर के नाम से जानी जाने लगी।
विज्ञापन

हालांकि वह चुनाव बलरामपुर से लड़े जहां उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन 2017 में भाजपा ने पुन: उन्हें मनकापुर से उम्मीदवार बनाया तो उन्होंने शानदार जीत दर्ज किया और सूबे की सरकार में समाज कल्याण मंत्री बने। पहले भी वह कई बार मंत्री रह चुके हैं। इस बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और मैदान में उतारा। परिणाम अपेक्षा के अनुरूप रहा और वह दसवीं बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह नवीन मंडी के मतगणना स्थल पर जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहले राउंड में यहां से किस्मत अजमा रहे 11 उम्मीदवारों में सबसे अधिक 4703 वोट हासिल कर प्रतिद्वंदी सपा के रमेश गौतम से आगे हो गए। चरण-दर-चरण यहा फासला बढ़ता ही गया।
दूसरे चरण में वह 4955, तीसरे में 7494, नौवें में 17889, 14वें में 23545 और 15वें चरण में 23902 वोटों की निर्णायक बढ़त बना लिए। बाद में 24वें राउंड में जाते-जाते यह अंतर 37620 पहुंच गया। अंतिम चरण की मतगणना के बाद यह फासला 42396 पहुंच धमाकेदार जीत में बदल गया।
भाजपा नेता रमापति शास्त्री को पहले चरण से निर्णायक बढ़त मिलती देखकर सपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी व समर्थक धीरे-धीरे छंटने लगे। पहले तो सभी उत्साह के साथ गिनती कराने गए, लेकिन हर चरण में बढ़त बढ़ने के साथ वह निकल लिए।

चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और हर क्षेत्र में विकास करेंगे। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य बुनियादी जरूरतें करेंगे पूरा। सबका साथ सबका विकास सिद्धांत का पालन करना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed