फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ram Navami was celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राम नवमी

Fri, 15 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami was celebrated with great enthusiasm
सजी झांकी - फोटो : अमर उजाला
 नवरात्र की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव घरों तथा मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने भगवान राम की परिवार सहित पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। दोपहर में शुरु हुआ राम जन्मोत्सव कार्यक्रम भजन व सोहर के साथ देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


मान्यता है कि त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर में हुआ था। इसी परंपरा के तहत शुक्रवार को भी घरों व मंदिरों में भगवान राम का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर मंदिरों में राम जन्म की भव्य झांकी सजाई गई। भजन व भक्ति गीतों के बीच लोगों ने धरती पर विष्णु अवतार भगवान राम के आगमन की खुशी मनाई। लक्ष्मी नरायन मंदिर नया पड़ाव में राम जन्मोत्सव की भव्य झांकी सजाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों ने बाल रूप भगवान राम का दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने सोहर लोकगीत गाकर भगवान राम के जन्म की खुशियां मनाई। अन्य मंदिरों व घरों में भी राम जन्मोत्सव मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed