{"_id":"6590594e6eaa25768e0921ee","slug":"ram-mandir-model-and-shri-rams-dhoom-in-new-years-gift-gonda-news-c-100-1-slko1028-10426-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नए साल के गिफ्ट में राम मंदिर मॉडल व श्रीराम की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नए साल के गिफ्ट में राम मंदिर मॉडल व श्रीराम की धूम
Sat, 30 Dec 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नए साल के स्वागत को लेकर जिले भर में तैयारियां जोरों पर हैं। नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। राम मंदिर के मॉडल व श्रीराम के छाप वाले गिफ्ट की खूब डिमांड है। नए साल के जश्न को लेकर बाजारों में काफी भीड़ लगने लगी है। केक, गिफ्ट व चॉकलेट की डिमांड भी बढ़ गई है। रविवार की रात 12 बजे से ही लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों को नए साल की बधाई देंगे। गिफ्ट की दुकान करने वाले संजय ने बताया कि इस नए साल पर तरह-तरह के गिफ्ट मंगाए गए हैं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा राम मंदिर के मॉडल की मांग है। अभी तक 300 पीस का आर्डर हो चुका है। अभी और ऑर्डर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा नए साल पर रिंग, लॉकेट सेट, टेडी बियर, फाउंटेन, स्मार्टवाॅच व पेंटिंग की मांग है। चौक में स्थित केक दुकान के संचालक हनी रायचंदानी ने बताया कि नए साल को लेकर इस बार अभी तक चार क्विंटल केक का ऑर्डर हो गया है। रविवार को भी लोग बुकिंग कराएंगे। नए साल पर सभी प्रकार के केक की मांग रहती है। नए साल के जश्न के लिए लोगों ने होटल, रेस्टोरेंट में एडवांस बुकिंग करा ली है। नए साल लोग मंदिरों पर भी दर्शन-पूजन करेंगे। इसके लिए मंदिरों पर तैयारियां की जा रही हैं।