फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ram broke the bow of Siva

राम ने तोड़ा शिव धनुष

Sat, 17 Oct 2015 11:23 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
जुआथान पर आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष तोड़कर राजा जनक की चिंता को दूर किया।  
विज्ञापन

राजा जनक के निमंत्रण पर महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंचते हैं।

जनकपुर महल में स्थित फुलवारी में भगवान श्रीराम की मुलाकात माता सीता से होती है। मां सीता देवी पार्वती की पूजा-अर्चना कर उनसे पति के रुप में भगवान राम को मांगती हैं।
विज्ञापन


जनकपुर में आयोजित सीता स्वयंवर में तमाम राजा एवं राजकुमार भाग लेते हैं। राजा जनक सीता स्वयंवर की शर्त बताते हुए कहते है कि जो राजा या राजकुमार शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ायेेगा सीता का विवाह उसी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्त के अनुसार स्वयंवर में शामिल राजा व राजकुमार शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं। शिव धुनष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की बात तो दूर कोई भी राजा या राजकुमार धनुष को उठा भी नहीं पाता है। इस पर राजा जनक चिंतित हो जाते हैं।

महर्षि विश्वामित्र भगवान राम को शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की आज्ञा देते है। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं तभी धनुष टूट जाता है। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम भी सीता स्वयंवर में पहुंच जाते है।

धनुष टूटा देखकर भगवान परशुराम क्रोधित हो उठते हैं। राजा जनक से शिव धनुष तोड़ने वाले का नाम पूछते हैं। लक्ष्मण जी क्रोधित परशुराम जी से कहते है कि शिव धनुष आपका कोई सेवक ही तोड़ा होगा।


बढ़ते हुए विवाद को देखकर भगवान राम स्वयं परशुराम जी को परिचय देते हुए अपना दिव्य स्वरुप दिखाते हैं। भगवान का दिव्य स्वरुप देखकर परशुराम जी का क्रोध शांत हो जाता है और वह प्रभु राम से क्षमा याचना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed