{"_id":"57279ace4f1c1bff7a5cd379","slug":"rallied-in-support-of-demands-for-the-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में लामबंद हुए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में लामबंद हुए शिक्षक
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 02 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते अध्यापक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गैसड़ी की बैठक बीते दिन जूनियर हाईस्कूल गैसड़ी में हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी गैसड़ी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की।
बैठक के दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ गैसड़ी के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि बीएसए के आदेश के बावजूद नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सामूहिक रूप से अभी तक वितरित नहीं की गई।
सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका तत्काल वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए जिससे वेतन का निर्धारण समय से हो सके। एमडीएम के तहत कन्वर्जन कास्ट, रसोइया मानदेय व खाद्यान्न का वितरण बिना किसी भेदभाव के किए जाने की मांग उठाई। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों के तैनाती की मांग की गई।
विज्ञापन
आकस्मिक अवकाश की सूचना न्याय पंचायत स्तर पर देने की मांग उठाई। बैठक को राकेश मिश्रा, उमा देवी, वेद प्रकाश, शिव कुमार मौर्य, आशीष द्विवेदी, रमाशंकर पटेल, बुद्धि सागर आदि ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लाक के तमाम शिक्षक मौजूद रहे।