फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rakhis are being sold for five to hundred rupees

Gonda News: पांच से सौ रुपये तक की बिक रहीं राखियां

Thu, 31 Jul 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 31 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rakhis are being sold for five to hundred rupees
ठठेरी बाजार में सजाई गई राखी की दुकान। - संवाद  
गोंडा। बाजार में रक्षाबंधन की रौनक छाने लगी है। जगह-जगह राखी की दुकानें सज गई हैं। चांदी की राखियां भी बिक रही हैं।
विज्ञापन


भाई व बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार में मात्र कुछ ही दिन शेष हैं। उधर, बाजार में अब राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर पांच रुपये से लेकर 100 रुपये तक की राखियां बिक रही हैं। ठठेरी बाजार के दुकानदार अखिलेश कुमार बरनवाल का कहना है कि अधिकांश राखियां रेशमी धागे की हैं। इनमें भगवान के चित्र के साथ ही तमाम प्रकार की डिजाइन की गई है। मोतियां भी पिरोई गई हैं। चौक बाजार, ठठेरी बाजार, रानी बाजार समेत अन्य स्थानों पर राखी की दुकानें सज गई हैं।
सराफा दुकानों में चांदी की राखियां भी बिक रही हैं। 2000 रुपये से इनकी शुरुआत है। अंजनी हलवाई ने बताया कि रक्षाबंधन पर मिठाई की खूब बिक्री होती है। ऐसे में अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




परदेस में रहने वाले भाइयों को भेज रहीं राखी



दुकानदारों के मुताबिक अभी वही बहनें राखी खरीद रही हैं जिनके भाई बाहर रहते हैं। बहनें राखी खरीदकर डाकघर या फिर कोरियर से भेज रही हैं। जिले के तमाम लोग दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब सहित अन्य राज्यों में रहते हैं। ऐसे में बहनें अभी से उन्हें राखी भेजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed