फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rakhi tied on wrist, fed sweets

Gonda News: कलाई पर बांधी राखी, खिलाई मिठाई

Fri, 08 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rakhi tied on wrist, fed sweets
गोंडा। मालवीय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं व ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी मनोज कुमार रावत व राधेश्याम राय की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें भाई का स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक प्रदान किया।
विज्ञापन

बालिकाओं व बहनों ने तिलक लगाकर एवं आरती उतारते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु, कुशल स्वास्थ्य एवं कर्तव्यों के सफल निर्वहन की कामना की। कार्यक्रम में अनुराधा शुक्ला, पूनम शर्मा, प्रियंका सिंह, शशि पांडेय सहित ब्रह्मकुमारी आश्रम की हेड कुमारी चांदनी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार एकल अभियान के तहत पुलिस कर्मियों को बहनों ने रक्षासूत्र बांधा। वजीरगंज थाने पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के एकल अभियान की बहनों ने प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र समेत उपनिरीक्षकों व पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांध कर सुरक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवा में छात्र छात्राओं ने सामूहिक राखी बनाकर छात्रों को राखी बांधी। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में रक्षाबंधन को बच्चों ने धूमधाम से मनाया। कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम के छात्र-छात्राओं ने प्रकृति प्रेम को दर्शाते हुए रक्षाबंधन के पूर्व पौधों के तने में रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed