{"_id":"604fbc858ebc3e59220c5c5f","slug":"rakesh-tikait-gonda-news-ali2587210130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगसमा खाप की महापंचायत से हुंकार भरेंगे टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगसमा खाप की महापंचायत से हुंकार भरेंगे टिकैत
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : GONDA
कृषि कानूनों के विरोध में लगसमा खाप के पवित्र स्थल भ्यामल खेड़ा मंदिर प्रांगण से तीन अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। उनके साथ अन्य किसान नेता भी महापंचायत को संबोधित करेंगे। गोंडा के गांधी स्मारक पार्क में धरना दे रहे किसानों की ओर से आयोजित इस महापंचायत की तैयारियों के लिए पांच सदस्यीय समिति का सोमवार को गठन कर दिया गया है। महापंचायत की कमान युवाओं के हाथ में सौंपी गई है।
गोंडा कस्बे के गांधी स्मारक पार्क में किसानों का 79 दिन से क्रमिक धरना चल रहा है। धरनास्थल पर ही राकेश टिकैत की गोंडा-गोरई मार्ग पर भ्यामल खेड़ा महापंचायत के लिए पांच सदस्यीय टीम रवीकरन सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई है। कैप्टन हरपाल सिंह, मास्टर किंगकांग सिंह, हरपाल बुर्ज व राकेश प्रधान इसमें शामिल हैं। महापंचायत के प्रचार की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है।
महापंचायत की बागडोर लगसमा खाप के 100 युवाओं के हाथ रहेगी। चयनित पांच सदस्यीय समिति ने महापंचायत के स्थान का निरीक्षण करने के बाद बिंदुवार तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्र के युवाओं, किसानों व मजदूरों से महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।