फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rajan's team is champion in Kabaddi and Sagar's team in volleyball

Gonda News: कबड्डी में राजन और वॉलीबाॅल में सागर की टीम चैंपियन

Thu, 09 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rajan's team is champion in Kabaddi and Sagar's team in volleyball
गोंडा। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में पड़रीकृपाल की खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजन तिवारी, अर्पित विश्वकर्मा व राजपाल चौबे क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विशाल पांडेय, मुराली तिवारी व राज उपाध्याय क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अर्जुन सिंह पहले, जयचंद जायसवाल दूसरे व रजनीश मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मुराली तिवारी ने प्रथम, जयंत सोनकर ने द्वितीय व विशाल पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में आयुष्मान मिश्र, आदित्य सोनकर व अभि मिश्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में रामू गुप्ता, रजनीश मिश्र व दिलीप चौरसिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में साक्षी चौहान एवं रेनू मौर्य ने क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर कबड्डी में राजन तिवारी की टीम विजेता रही। जूनियर कबड्डी में राज की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सागर की टीम विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में दिवाकर मिश्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर लंबी कूद में अभि मिश्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में अमरजीत भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग गोला फेंक में शुभम उपाध्याय प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल में राजू मिश्र की टीम विजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में विष्णु गुप्ता विजेता रहे। सीनियर कुश्ती में गोलू यादव विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीप कुमार, पुष्पेंद्र वर्मा, संदीप शुक्ल, विजय उपाध्याय, भवानी शंकर पांडेय, शुभम उपाध्याय, राजन तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed