{"_id":"608d87468ebc3e8da825a8fb","slug":"raja-will-open-with-ballot-boxes-whose-head-will-crown-taj-gonda-news-lko5764787178","type":"story","status":"publish","title_hn":"1196 प्रधान समेत 4835 पंचायत पदों पर आया फैसले का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1196 प्रधान समेत 4835 पंचायत पदों पर आया फैसले का दिन
विज्ञापन
गोंडा। चुनावी जंग के बाद किसके सिर सजेगा जीत का ताज किसे मिलेगी हार इसका राज रविवार दो मई को शुरू होने वाली मतगणना बाद सामने आएगा। मतगणना बाद जिले के 1197 प्रधान पदों समेत 4835 पंचायत पदों के परिणाम कल दोपहर बाद से आना शुरू हो जाएंगे।
मतगणना का कार्य जिले के 16 ब्लाक में रविवार को 166 काउंटरों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जिसमें 17 लाख से अधिक मतों की गिनती बाद परिणामों की घोषणा होगी।
जिले में गांव की सरकार गठित करने को हुए पंचायत चुनाव में 4835 पदों के लिए 21935 दावेदारों के किस्मत दांव पर होगी। पंचायत प्रतिनिधि चुनने को 17 लाख से अधिक मतदाताओं ने 19 अप्रैल को मतदान किया था।
विज्ञापन
अब मतगणना से पंचायत प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दो दिन में सभी पदों के परिणाम घोषित हो जाने की उम्मीद मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों ने जतायी है। पंचायत चुनाव में प्रधान के 1214 में से 1196 पदों पर चुनाव हुए हैं।
जिसके लिए 8750 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जुटे। 1614 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1490 बीडीसी पदों के लिए 7292 के करीब प्रत्याशी मैदान में थे जबकि 15410 सदस्य पदों में अधिकतर निर्विरोध हो गए हैं 2084 पदों के लिए हुए चुनाव में 5072 प्रत्याशी मैदान में थे। 65 जिला पंचायत सदस्य के लिए 821 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिखेगा।