{"_id":"6ab95c01daac2b3a0909066b","slug":"raised-the-issue-of-the-electricity-problem-before-the-chief-minister-gonda-news-c-100-1-slko1026-166862-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुख्यमंत्री के सामने उठाया बिजली की समस्या का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुख्यमंत्री के सामने उठाया बिजली की समस्या का मुद्दा
Sun, 27 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते सांसद करणभूषण सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। लगातार बारिश और तेज हवा चलने से जिले में बिजली व्यवस्था चरमराने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बिजली संकट और आंधी-बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने प्रभावित किसानों और परिवारों को जल्द राहत व मुआवजा दिलाने की मांग की। सांसद ने तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के ढेमवाघाट के कटे एप्रोच मार्ग, करनैलगंज के धौरहरा-शाहपुर संपर्क मार्ग और कटरा बाजार क्षेत्र में गोंडा से बहराइच तक स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का मुद्दा भी उठाया। सांसद के अनुसार, मुख्यमंत्री ने संबंधित कार्यों को जल्द स्वीकृति देकर निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
बिजली-पानी बहाली पर नजर
सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि बिजली विभाग की टीमें खराब मौसम के बावजूद क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की मरम्मत में जुटी हैं। उन्होंने लोगों से मरम्मत टीमों का सहयोग करने की अपील की। क्षतिग्रस्त खंभे, तार या ट्रांसफार्मर की जानकारी फोटो के साथ संबंधित बिजली उपकेंद्र को देने तथा 1912 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा।