फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   raining to increase income in Kisan Pathshala

Gonda News: किसान पाठशाला में आमदनी बढ़ाने का प्रशिक्षण

Thu, 18 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
raining to increase income in Kisan Pathshala
किसान पाठशाला के दौरान आयोजित गोष्ठी में मौजूद किसान। स्रोत: विभाग
गोंडा। किसानों की आय बढ़ाने व खेती की लागत घटाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से विभिन्न विकासखंडों के 10 गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि प्रेमकुमार ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को झंझरी के रामनगर तरहर, पंडरीकृपाल के तिरकोलिया, इटियाथोक के परसिया गूदर, मुजेहना के पूरे सबसुख, हलधरमऊ के बडमेरा, कटरा के भैसहा, नवाबगंज के सिरसा, वजीरगंज के रूपीपुर, मनकापुर के समरूपुर व करनैलगंज के अल्लीपुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने कम लागत में अधिक पैदावार लेने के उपाय, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों ने खेती-बाड़ी से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed