{"_id":"6112c0228ebc3e7512323f57","slug":"rain-gonda-news-lko59079662","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लबालब हुआ ब्लाक परिसर, पानी में उतरकर पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लबालब हुआ ब्लाक परिसर, पानी में उतरकर पहुंचे एसडीएम
10द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के करनैलगंज ब्लाक परिसर में भरा बारिश का पानी। (संवाद)
- फोटो : GONDA
Link Copied
करनैलगंज(गोंडा)। मंगलवार की सुबह हुई भारी बरसात के चलते करनैलगंज तहसील व ब्लॉक परिसर, करनैलगंज कोतवाली एवं कन्हैया लाल इंटर कॉलेज परिसर में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। ब्लॉक परिसर में बैठक करने पहुंचे एसडीएम को पानी में उतर कर ऑफिस तक जाना पड़ा। बुधवार को कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में होने वाली पॉलिटेक्निक की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कालेज परिसर में घुटनों तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी हीरालाल द्वारा ब्लॉक परिसर में जल निकासी के लिए करनैलगंज नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को कॉल किया गया मगर अधिकारियों ने उप जिला अधिकारी का फोन रिसीव नहीं किया। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी मौर्या का कहना है कि कालेज परिसर के बाहर एक तालाब था। इसकी पटाई कराकर अवैध ढंग से कब्जा हो जाने के बाद अब सीधे परिसर में हफ्तों तक पानी भरा रहता है। जिसकी कोई भी व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि सरकारी कार्यालयों व परिसर के साथ-साथ नगर में भी जलभराव की समस्या लगातार आ रही है। जिसके संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।