फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rain,flud

बाढ़ की भी दस्तक, दो तहसील में अलर्ट

Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
rain,flud
फोटो-5-गोंडा के एनआईसी में वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मानसून के साथ बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। करनैलगंज और तरबगंज तहसील के 24 से अधिक गांवों में बाढ़ के संभावित संकट से निपटने की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। 24 बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही 34 शरणालय बनाए गए हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति होने पर प्रभावित लोगों के रोकने की व्यवस्था है। भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था का टेंडर भी करा दिया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ के संभावित संकट से निपटने की तैयारियों की एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा किया। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने तैयारियों की जानकारी दी। डीएम ने दोनों तहसीलों के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और साफ कहा कि बाढ़ की स्थिति पर नियमित नजर रखें, किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहें।
विज्ञापन

बारिश के साथ ही नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का संकट ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार बारिश में देरी होने से बाढ़ का खतरा अभी तक नहीं रहा। दो दिनों से रह- रहकर बारिश होने और नेपाल में पहाड़ी नालों से पानी आने के संकेत से प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। करनैलगंज व तरबगंज के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क किया है। सात जुलाई को बाढ़ क्षेत्र में मॉकड्रिल कराने की तैयारी की गई है। जिससे बाढ़ के समय बचाव व राहत कार्य का अभ्यास भी लोगों को रहे। पशुपालन विभाग को बाढ़ चौकियों पर ड्यूटी दी गई है, जिससे संभावित बाढ़ के खतरे के समय पशुओं के चारे का इंतजाम हो सके और दवाओं की व्यवस्था हो। साथ ही सीएमओ को बाढ़ चौकियों पर दवाओं के इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन

एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि तीन सौ नावों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर आम लोगों की मदद के लिए लगाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी किया। साथ ही निर्देश दिया कि पूरी सतर्कता बरती जाए और बाढ़ के समय किसी को दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ऐली बांध के निर्माण को जल्द पूरा करने पर जोर
भिखारीपुर सकरौर बांध ऐली परसौली गांव तक बना है। इसमें कटान होने की जानकारी से रिंग बांध का निर्माण हो रहा है। बीते दिनों जिलाधिकारी ने बांध का निरीक्षण भी किया था और चल रहे कार्य को समय से पूरा कराने की हिदायत दी थी। चंदापुर किटौली के पास भी बाढ़ का ज्यादा खतरा रहता है। डीएम ने निरीक्षण कर जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए थे। डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द बांध व अन्य निर्माण कार्य पूरे करा लिए जाएं। बांध से किसी तरह की दिक्कत लोगों को न हो।

वर्जन-
बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है और नियमित निगरानी की जा रही है। किसी तरह से बाढ़ प्रभावितों को परेशानी न होने पाए, इसके लिए तैयारी पूरी है। अभी फिलहाल बाढ़ की स्थिति नही है।
- सुरेश कुमार सोनी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed