फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Railway worker died due to electrocution after entering water

Gonda News: पानी में उतरे करंट से रेलकर्मी की जान गई

Mon, 08 Jul 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Railway worker died due to electrocution after entering water
नाजिम अंसारी। फाइल फोटो
गोंडा। रेलवे लोको शेड में रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान लोको की मरम्मत करते समय पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक रेलकर्मी अचेत होकर गिर गया। एंबुलेंस न मिलने पर साथी कर्मचारियों ने बाइक से उसे रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहकर्मी की मौत से गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर के कौवापुर तुलसीपुर के रहने वाले अब्दुल अंसारी के बेटे नाजिम अंसारी (28) की गोंडा रेलवे लोको शेड में छह वर्ष पहले टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति हुई थी। तभी से वह शहर में सेमरा चौकी क्षेत्र के ग्राम खैर बगिया में साथी कर्मचारी अब्दुल रशीद के पड़ोस में किराये के मकान में रह रहे थे। नाजिम की रविवार सुबह 08:00 से 02:00 बजे तक ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर लखनलाल मीना ने नाजिम को साथी कर्मी दिनेश कुमार मांझी के साथ लोको शेड के पी-1 पोर्शन में लोको (इंजन संख्या- 23597) के नीचे लगे पाइप को काटने का काम सौंप दिया। पाइप काटने के लिए पिटलाइन पर खड़े लोको के नीचे भरे पानी में उतरते ही करंट की चपेट में आने से नाजिम अचेत होकर गिर गए। सहकर्मी दिनेश ने उन्हें उठाने के लिए पकड़ा तो जोर का झटका लगा। दिनेश के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी दौड़कर वहां पहुंचे। विद्युत सप्लाई काटी गई और नाजिम को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगी गई। मगर एंबुलेंस उपलब्ध न हो सकी। इस पर साथी कर्मचारी नाजिम को बाइक से रेलवे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके मिश्र ने इलाज शुरू किया। डाॅ. मिश्र ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी नाजिम को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

नाजिम की मौत की खबर मिलते ही दर्जनों रेलकर्मी रेलवे अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और पूरे मामले की जांच की मांग की। लोको शेड के प्रभारी वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आशीष मद्धेशिया ने कहा कि पानी में उतरे करंट से हादसा हुआ है। पिटलाइन का पानी निकलवाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष विकास सिंह का कहना है कि लोको शेड में कर्मचारियों के लिए एक इमरजेंसी वाहन खड़ा रहता है। मगर हादसे के समय वाहन नहीं था। इमरजेंसी वाहन न होने से कर्मचारी की जान चली गई। किसके आदेश से वाहन हटाया गया। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed