{"_id":"694c25801059e064530c2c67","slug":"railway-worker-arrested-with-reward-of-rs-15000-from-barnala-punjab-gonda-news-c-100-1-slko1026-149332-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पंजाब के बरनाला से 15 हजार का इनामी रेलकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पंजाब के बरनाला से 15 हजार का इनामी रेलकर्मी गिरफ्तार
Wed, 24 Dec 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गाेंडा। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रिश्तेदाराें से ठगी करने के मामले में आरोपी रेलकर्मी जगदीश यादव को पुलिस ने पंजाब के बरनाला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम था।
देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मीरपुरवा दुल्लापुर तरहर ठड़क्की पट्टी निवासी गुलशन यादव ने बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव निवासी जगदीश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा कि जगदीश रिश्ते में उसके चचेरे बहनोई हैं। वह पंजाब प्रांत के बरनाला रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग सुपरवाइजर के पद पर तैनात है।
जगदीश ने उसे बताया कि रेलवे में अधिकारियों से उनकी अच्छी पकड़ है। वह रेलवे में नौकरी दिलवा देंगे, इसके लिए पैसे खर्च होंगे। उनकी बातों में आकर नौकरी के लालच में उसने सात लाख रुपये और अपने पट्टीदार राम आशीष से भी सात लाख रुपये दिलवा दिए।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद दोनों को कोलकाता के हावड़ा में रेलवे गेटमैन का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। दोनों जब हावड़ा तैनाती के लिए पहुंचे तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। घर पर दबिश दी गई, लेकिन नहीं मिला।
एसपी विनीत जायसवाल ने आरोपी जगदीश यादव पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कोतवाल ने बताया कि विवेचक प्रशांत शुक्ल, गोलू तिवारी व हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राय की टीम ने आरोपी को बरनाला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। जांच की जा रही है।