{"_id":"da38788795010ce719899706e136a6c2","slug":"railway-underpass-demanding-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर चक्काजाम
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के लिए रेलवे व पीडब्ल्यूडी की कानूनी लड़ाई में पिस रहे ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। सैकड़ों गांवों के लोगों ने रविवार को बौद्ध परिपथ सिसई घाट के निकट रास्ते की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। पूर्व विधायक ने चेतवानी दी है कि यदि क्षेत्र के लोगों को रास्ता नहीं मिला तो वह लोग जन आंदोलन कर रेलों का आवागमन रोक देंगे और जरूरत पड़ी तो रास्ते के लिए पटरी भी उखाड़ देंगे।
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रास्ता निर्माण की कानूनी अड़चन दूर करने की मांग की है। चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु ने कहा है कि सिसई घाट के नीचे 25 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी ने सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए सड़क का निर्माण कराया था। इस रास्ते को लेकर रेलवे तथा पीडब्ल्यूडी के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई।
लड़ाई के चलते मदारा, सायडीह, समगरा, दुुर्गापुर, महादेव, गैजहवा, गुरजीगंज, मूड़ाडीह, चंदनजोत, पटोहाकोट, भवनियापुर, बरगदही, बेला-बेली, महेशभारी, पंडितपुरवा व मध्यनगर-मिर्जापुर आदि गांवों के लोगों को जनपद मुख्यालय आने के लिए 6 से 15 किमी की जगह 40 से 50 किमी का चक्कर काटना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने रास्ते के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से मांग की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विधायक ने चेतवानी दी कि यदि समस्या का समाधान न हो तो हम लोग रास्ते के लिए रेल पटरी भी उखाड़ सकते हैं। भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे व सड़क विभाग की कानूनी अड़चन दूर कर रास्ता निर्माण करने की योजना भी बनाई लेकिन इसके बावजूद सिसईघाट-गैजहवा मार्ग के रेलवे लाइन पर अंडरपास नहीं बनाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना था कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो वह लोग भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए समस्या निस्तारण की मांग भी की। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित तथा डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
इस अवसर पर राज बहादुर यादव, अपूर्व सिंह अवी, पप्पू, बल्देव सिंह, वरुण सिंह मोनू, शफीक अहमद, संजय सिंह व सरदार बहादुर समेत तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे। चक्का जाम के लिए चलते नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा।