फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   railway,overbridge,foot bridge

यात्रियों को फुट ओवरब्रिज व टिकटघर की सौगात

Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
railway,overbridge,foot bridge
फोटो-13-गोंडा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के नवागत महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने गोंडा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहाकि रेलवे यार्ड में जो भी परियोजनाएं चल रहीं हैं उसमें तेजी लाने के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। स्टेशन के बलरामपुर व बहराइच के प्लेटफार्मों से रेलवे कॉलोनी की ओर आने-जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज बनाने व अनारक्षित टिकट घर जल्द खोला जाएगा। विकास कार्यों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने बुधवार सुबह गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन (12531) से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रूट रिले सिस्टम व सेंट्रल पैनल, रेलवे यार्ड, आरओएच डिपो, लोको शेड व रेलवे अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने लोको शेड में एक-एक पॉइंट को बारीकी से जांचा। उन्होंने शेड के अधिकारियों से निर्देश दिए कि लोको (इंजन) फेल होने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं। लोको शेड में खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सारी खामियां जल्द दूर की जाएं, अन्यथा अधिकारी व कर्मचारी दंडित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे यार्ड और गोंडा आरओएच डिपो में चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा व सुविधाएं देने के लिए रेलवे कटिबद्ध है। रेलवे स्टेशन के बलरामपुर व बहराइच प्लेटफार्म के साइड से कॉलोनी में आने-जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसी स्थान पर एक-एक अनारक्षित टिकट बुकिंग घर खोला जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक शिशिर सोमवंशी व संजय यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed