{"_id":"5ed7cb288ebc3e905e2bc604","slug":"railway-hospital-seal-two-doctors-and-staff-quarantine-gonda-news-lko5243151178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल सील, दो डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अस्पताल सील, दो डॉक्टर व स्टाफ क्वारंटीन
विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज में कोरोना पाजीटिव मरीज निकलने पर गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे में कोरोना का संक्रमण अपने पांव पसार रहा है। सोमवार को जीआरपी को दो सिपाहियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को एक गार्ड का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद अब रेल महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से बुधवार की सुबह सतर्कता के तहत कार्रवाई की गई। रेलवे अस्पताल को अगले 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है और वहां काम करने वाले दो डॉक्टर और 8 पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। लगातार गोंडा स्टेशन के कर्मचारियों में कोरोना का संक्रमण फैलने से रेलवे की भी चिंता बढ़ गई है। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में रेलवे के गार्ड सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।
बताया जा रहा है कि लोको लॉबी में कार्यरत 28 वर्षीय गार्ड पॉजिटिव पाया गया। वह गार्ड शहर के रानीबाजार के प्राइवेट मकान में अपने 3 साथी गार्ड के साथ रहता था। संक्रमित गार्ड रेलवे लोको लॉबी तथा रनिंग रूम ड्यूटी के एवज में आया जाया करता था। जब 30 मई को गार्ड की तबीयत बिगड़ी तो रेलवे अस्पताल में पहुँच कर वहां पर मौजूद डॉ एसके मिश्र को दिखाया। उन्होंने तत्काल भर्ती किया और उसे जिला अस्पताल भेजकर उसकी सेेंपलिंग कराई। सेंपल की रिपोर्ट मंगलवार शाम को आई जिसमें वो कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया।
जिला अस्पताल प्रशासन सहयोग नहीं करता है
संक्रमित पाया गया गार्ड अपने जिन साथियों के वो रहता था उन लोगों की सेंपलिंग अभी तक नहीं कराई गई। रेलवे अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीचक डॉ. एसके मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल से कोविड-19 के जांच व इसकी रिपोर्ट बताने में कोई सहयोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे अस्पताल में हर तरह के मरीज आते हैं और मरीज भी भर्ती रहते हैं। समय पर सहयोग न मिलने से बहुत परेशानी होती है। संक्रमित मिले गार्ड के दो अन्य साथियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
बड़ी मनिहारी गांव के 40 लोगों की होगी सैंपलिंग
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम बड़ी मनिहारी में एक 28 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पूरे गांव में जबरदस्त सन्नाटा छा गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तथा युवक के बारे में पूरा ब्योरा एकत्र किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि युवक 26 मई को दिल्ली से आया था। दो दिन वह अपने गांव में रुका था। हालांकि किसी से मिलने जुलने की जानकारी नही हो पाई है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम ने उसको गांव से लेकर गोंडा आइसोलेशन में भेजा था। 28 मई को उसका सैंपल लिया गया था। जिसकी मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
युवक दो दिन घर पर था इसलिए पूरा गांव सैनिटाइज कराया जा रहा है। डॉ. चंद्रा ने बताया कि एहतियात के तौर पर उसके परिवार व गांव के 40 लोगों का सैंपल लिए जाने की योजना बनाई गई है। बुधवार को सीएचसी की टीम में अधीक्षक समेत डॉ. केडी सिंह, डॉ. आलोक, सुरेंद्र यादव, संजय यादव, सोमेश्वर नाथ शुक्ला, मिथुन, अजय कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी गांव में पहुंचे और गांव की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांव में पोस्टर चस्पा कर 40 लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन किये गए लोगों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
छपिया और परसपुर में एक-एक और संक्रमित मिले
मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में जिले में कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इनमें से एक रेलवे के गार्ड भी पॉजिटिव मिला था। इसके अलावा करनैलगंज के बड़ी मनिहारी, परसपुर के नंदौर और छपिया में भी एक-एक लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सभी कोरोना संक्रमितों के कांटेक्ट को ट्रेस किया जा रहा है। जिससे संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि गार्ड के अलावा तीनों संक्रमित प्रवासी थे। दो लोग दिल्ली से तो एक मुंबई से लौटा था।
रानीबाजार मोहल्ले को पूरी तरह से सील किया गया
शहर का रानीबाजार मोहल्ला अब हाटस्पॉट बन गया है। एक ही परिवार के दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मंगलवार देर रात इस मोहल्ले में रहने वाला एक गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया। अब तक इस क्षेत्र से कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी की अगुवाई में पूरे रानीबाजार मोहल्ले को सील किया गया है। जय नरायन चौराहे पर ही बांस और बल्ली लगाकर पूरे इलाके को सील किया गया है। सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। रानी बाजार में बाहरी लोगों के आवागमन और यहां के लोगों को बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने बताया कि जो भी नियमों को उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही वहां पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
सैंपलिंग का बढ़ाया दायरा
मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इनमें से एक गार्ड जिसकी तबीयत पहले से ही खराब थी वो भी संक्रमित पाया गया है। तीन अन्य प्रवासियों के संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें कोविड लेवल-1 में भर्ती कराया गया है। कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके, इसके लिए सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है।
-डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी