{"_id":"6a245b4b90959a842309ba0a","slug":"railway-gate-broken-due-to-bike-collision-gonda-news-c-100-1-slko1026-159859-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक की ठोकर से रेलवे गेट टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक की ठोकर से रेलवे गेट टूटा
Sat, 06 Jun 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बभनान। बभनान के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए को शनिवार को डाउन मालगाड़ी पास करने के लिए गेटमैन ने बंद किया। इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार ने इस गेट के उत्तरी बूम में जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बूम टूट गया।
घटना की जानकारी आरपीएफ को दी गई पर आरपीएफ के जवान जब तक मौके पर पहुंचते तब तक मोटरसाइकिल चालक भाग गया। इस बीच बभनान खोडारे मार्ग पर जाम लग गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। (संवाद)