{"_id":"614cb8028ebc3efafe3764ff","slug":"rail-gonda-news-lko5969291181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के डीसीएम ने मनकापुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान को दी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के डीसीएम ने मनकापुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान को दी गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर (गोंडा)। वृहद स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने पूर्वात्तर रेलवे के डीसीएम अनुज कुमार सिंह गुरुवार को मनकापुर स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एपी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट मेजर केपी सिंह के नेतृत्व में 48 बटालियन की यूनिट कैडेटों ने एनसीसी ध्वज के साथ सलामी दी।
स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पान्डेय की अगुवाई में अभियान का निरीक्षण करने डीसीएम अनुज कुमार सिंह गुरुवार को स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे परिसर, स्वच्छ रेल गाड़ी, स्वच्छ रेल पथ, स्वच्छ आहार, स्वच्छ प्रसाधन, स्वच्छ नीर, स्वच्छ संवाद जैसे विषय शामिल किए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पाण्डेय ने रेल यात्रियों व रेल कर्मचारियों को जागरूक करते हुए अपेक्षा की कि पूरे रेल परिसर को स्वच्छ रखने में हम सब मिलकर महती भूमिका का निर्वाहन करेंगे।
डीसीएम व एनसीसी कैडेटों द्वारा स्टेशन परिसर में झाडू लगा कर स्वच्छता के प्रतीक लोगों को जागरूक किया गया। पर्यावरण के तहत उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। डीसीएम ने स्वच्छता अभियान के तहत उत्तम कार्य करने पर एनसीसी कैडेट मेजर केपी सिंह व कैडेटों को प्रशस्त्र पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गोंडा आनंद मोहन चतुर्वेदी, वाणिज्य अधीक्षक कुलदीप सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार, जमुना प्रसाद, रामतीरथ, किशन बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीसीएम अनुज कुमार सिंह के आगमन पर मानस मंगल दल सेवा सीमित के संस्थापक आरके नारद ने पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जनहित मनकापुर-अयोध्यया सवारी गाड़ी संचालन कराये जाने, रेलवे स्टेशन के पश्रिमी छोर पर ओवर ब्रिज का निर्माण किये जाने, अमरनाथ एक्सप्रेस, काठगोदाम व गोरखधाम ट्रेन का ठहराव, स्टेशन बुकिंग कार्यालय के बाहर शौचालय का निर्माण कराये जाने, रेलवे के मुख्य मार्ग का उच्चीकरण व चौड़ीकरण की मांग किया है। डीसीएम ने मनकापुर-अयोध्या ट्रेन संचालन का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सीताराम मिश्र, अंकुर उपाध्याय, राम गोपाल चौहान चौहान, संचित कसौधन, ज्ञानेंद्र चौधरी रामकुमार नारद आदि मौजूद रहे।