रेलवे अंडर पास में भरा पानी, आवागमन बंद
बालपुर(गोंडा)। नकही गांव के पास रेलवे ने गुमटी बंद करके लोगों की सुविधा के लिए अंडर पास बनाया था। भारी बरसात से अंडर पास में अधिक पानी भरने से 50 हजार आबादी के लोगों का रास्ता बंद है। जिससे बरुई, अहिरन पुरवा, अशोकपुर शुक्लन पुरवा, लोहसा सहित दर्जन भर गांव के लोगों अंडर पास में पानी भर जाने से परेशान हैं। लोग 10 किलोमीटर का चक्कर काटकर बालपुर बाजार आने को मजबूर हैं।
गांव के सुरेश शुक्ल ने जिलाधिकारी व रेलवे के अधिकारियों से अंडर पास से पानी निकालने की मांग की है। बारिश के कारण नकही गांव के मोती लाल, किशन कुमार, डॉक्टर रक्षा राम, अमिरका, कमलेश, राम सुघर, जीवन लाल, दिनेश चंद्र मिश्र आदि के घरों में पानी भरा हुआ है। लोग पानी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं। संवाद